
Lohardaga: पेशरार थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती बुलबुल गांव के समीप सोमवार को भाकपा माओवादी के रीजनल कमिटी सदस्य रविंद्र गंझू के दस्ते और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई.
दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. लेकिन इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली राजदेव भगत को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें : #Chaibasa में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या
सर्च अभियान के दौरान हुई मुठभेड़
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लोहरदगा जिले के नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों के द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा था.
इसी दौरान सुरक्षा बल को देखते नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में सुरक्षाबल को भारी पड़ता देख रविंद्र गंझू का दस्ता घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा.
लेकिन सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान में एसपीओ दिलीप भगत की हत्या का आरोपी हार्डकोर नक्सली राजदेव भगत को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें : #Ranchi: कांके रोड में वकील की गोली मारकर हत्या
एसपीओ दिलीप भगत की हत्याकांड में शामिल था राजदेव भगत
मिली जानकारी के अनुसार सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल गांव में 1 जून को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते ने एक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
नक्सलियों को शक था कि वह पुलिस का मुखबिर था. नक्सलियों ने देर रात गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. मृतक की पहचान दिलीप भगत के रूप में हुई थी.
इसे भी पढ़ें : पढ़ें और सुनें कैसे चुनावी सभाओं में झूठ बोल गये पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी




