Crime News

#Chaibasa में एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या

Chaibasa: छोटानागरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सारंडा के सोनापी गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की अज्ञात लोगों ने बेहरमी से हत्या कर दी. वारदात रविवार देर रात की बतायी जा रही है, लेकिन सोमवार को पुलिस को इसकी जानकारी हुई.

मरनेवालों में सिंगा सुरीन, उसकी पत्नी निरजू सुरीन, बेटा सेरगेया सुरीन और बोमर सुरीन शामिल हैं. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी.

इसे भी पढ़ें – #DelayINSalary और कारोबार में सुस्ती की वजह से कर्जदार समय पर कर्ज की किस्त नहीं चुका पा रहे  :  सर्वे

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात सिंगा सुरीन और उनके परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधी सिंगा सुरीन के घर पहुंचे और बारी-बारी से परिवार के 4 सदस्यों की निर्मम हत्या कर दी. बता दें कि सिंगा सुरीन के परिवार में एकमात्र कांडे सुरीन ही बचा है.

इसे भी पढ़ें – #SaryuRoy का सीएम पर फिर निशाना, बोले- ब्लैकलिस्टेड कंपनी को दिया गया अंडरग्राउंड केबलिंग का ठेका

हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार सिंगा सुरीन पहले लकड़ी का अवैध कारोबार करता था और इस मामले जेल भी गया था. जेल से छूटने के बाद सिंगा सुरीन अपने परिवार के साथ घर आया था. आशंका जतायी जा रही है कि अज्ञात लोगों ने पुरानी दुश्मनी के कारण पूरे परिवार को जान से मार दिया. सोमवार को छोटानागरा पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें – #BPCL के निजीकरण का अधिकारियों ने विरोध किया, कहा- कौड़ियों के दाम बेचा जा रहा बेशकीमती कंपनी को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button