
Jamshedpur : दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आनेवाले टाटानगर स्टेशन के सेकेंड एंट्री के फुटओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. 26 फरवरी को फुटओवरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा. इस संबध में सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने बताया कि 26 फरवरी की शाम के चार बजे जमशेदपुर के सांसद विद्युत् वरुण महतो, मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता, विधायक सरयू राय, विधायक मंगल कालिंदी, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम विजय कुमार साहू की उपस्थिति में फुटओवरब्रिज उद्घाटन किया जाएगा.
इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि यह फुटओवरब्रिज बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सेकेंड एंट्री से स्टेशन की ओर आने वाले यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है. ट्रेन में सवार होने के लिए यात्रियों को घूमकर टाटानगर स्टेशन के मेन गेट पर आना होता था. फुटओवरब्रिज के उद्घाटन के बाद यह समस्या नहीं रहेगी. रेल यात्री आसानी से सेकेंड एंट्री से फुटओवरब्रिज के सहारे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो, तीन, चार और पांच में प्रवेश कर पाएंगे.




