JharkhandLead NewsRanchi

BJP की राज्यपाल से फरियाद: राज्य में है संवैधानिक संकट, लें एक्शन

Ranchi : प्रदेश भाजपा के मुताबिक राज्य में संवैधानिक संकट की स्थिति है. मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से भेंट कर उन्हें इस संबंध में लिखित ज्ञापन देते हुए जरूरी लीगल एक्शन लेने की भी अपील की. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी तथा नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राज्यपाल से भेंट के क्रम में राज्य में विधि व्यवस्था, भ्रष्टाचार को लेकर भी शिकायत की. ज्ञापन के जरिये कहा कि राज्य में विधि व्यवस्था पस्त है. सरकार की वादाखिलाफी ने समाज के हर वर्ग को आंदोलन के लिए मजबूर किया है. सत्ता संपोषित भ्रष्टाचार ने रिकॉर्ड बनाया है. यहां अब सीएम भी संवैधानिक संस्थाओं को ठेंगा दिखा रहे हैं. 6 बार समन के बावजूद ईडी कार्यालय पूछताछ के लिए नहीं गये. बल्कि ईडी के बारे में बयान देकर संवैधानिक मर्यादाओं को तार तार कर रहे हैं. राज्यपाल विधि सम्मत कार्रवाई करें.

इसे भी पढे़ं – गांव को मजबूत किये बिना राज्य को सशक्त नहीं किया जा सकताः हेमंत सोरेन

Related Articles

Back to top button