JharkhandRamgarh

रामगढ़ : सिदो-कान्हू मैदान में विष्णु शर्मा T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

Ramgarh : सिदो-कान्हू जिला मैदान रामगढ़ में विष्णु शर्मा T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया. इसके मुख्य अतिथि जिला के आरक्षी अधीक्षक प्रभात कुमार, विष्णु शर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट के अध्यक्ष महेंद्र मुंडा, रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन समेत कई लोगों ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. आज का मैच रॉक मेंस रांची और यंग क्रिकेट क्लब भुरकुंडा के बीच खेला गया. जिसमें यंग क्रिकेट क्लब ने 14 रनों से जीत हासिल की. मैच के मैन ऑफ द मैच रोशन रहे. टूर्नामेंट 15 दिन तक चलेगा. टूर्नामेंट को सफल बनाने में विष्णु शर्मा T20 मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सभी सदस्यों का अहम भूमिका है.

Related Articles

Back to top button