
Ranchi : पंडरा थाना क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित नाले से सोमवार की शाम 12 वर्ष के बच्चे की लाशबरामद होने के मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
पंडरा थाना प्रभारी ने बताया कि छोटू साहनी नामक युवक ने काम दिलाने के नाम पर मृतक निखिल ओझा को घर से बुलाया था. घर से निकलने के बाद निखिल की नाले के पास से लाश मिली है.
इसे भी पढ़ें :वहशीपनः अधेड़ दुकानदार ने 10 दिनों में 6 बच्चियों को बनाया हवस का शिकार, सभी बच्चियां 7 से कम उम्र की
मृतक की मां का कहना है कि वह नौकरी करना चाहता है. नौकरी के लिये वह बार-बार अपने अलग-अलग दोस्तों से बात कर रहा था. वह मना करती थी.
मां चाहती थी कि इतनी कम उम्र में बेटा नौकरी न करे. सोमवार को वह नौकरी की बात पर ही छोटू साहनी के घर चला गया. पुलिस को यह भी आशंका है कि दोनों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर लफड़ा हुआ होगा.
पुलिस ने मृतक निखिल ओझा और छोटू साहनी का मोबाइल जब्त कर सीडीआर खंगाल रही है. परिजनों के अनुसार निखिल घर से दोपहर करीब तीन बजे निकला था. शाम में जब वह नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की गयी. इसी बीच सूचना मिली की नाले के पास उसका शव पड़ा है.
इसे भी पढ़ें :NIA के हाथ लगी पुलिसकर्मी सचिन वाजे की डायरी, अब खुलेगा 100 करोड़ वसूली मामले का राज




