JharkhandRanchi

एक दिन में 77 रैक कोल डिस्पैच कर सीसीएल ने बनाया नया कीर्तिमान

Ranchi: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक व कोयला खनन में अग्रणी मिनी रत्न कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने कोयला खनन व प्रेषण में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

सीसीएल ने 19 मार्च 2021 को झारखंड के टोरी-शिवपुर डबल रेलवे लाइन नए ट्रैक से एक दिन में विभिन्न राज्यों में 77 रैक कोयला प्रेषण कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है.

मालूम हो कि सीसीएल के मगध कोल माइंस, आम्रपाली कोल माइंस, संघमित्रा कोल माइंस सहित अन्य कोयला खदानों से कोयला खनन कर रेलवे के माध्यम से विभिन्न राज्यों को कोयला भेजा जाता है.

इसे भी पढ़ें :वहशीपनः अधेड़ दुकानदार ने 10 दिनों में 6 बच्चियों को बनाया हवस का शिकार, सभी बच्चियां 7 से कम उम्र की

इससे पूर्व फरवरी माह में सर्वाधिक 64 रैक कोयला डिस्पैच का रिकॉर्ड था. हालांकि, इससे पूर्व इसी माह में एक दिन में 73 रैक कोयला भी डिस्पैच किया गया है.

गौरतलब है कि टोरी-शिवपुर डबल रेलवे लाइन (नया ट्रैक) लगभग 44 किलोमीटर के निर्माण से सीसीएल को कोयला संप्रेषण में काफी सुविधा हो रही है.

कंपनी के मुताबिक देश के अलग-अलग राज्यों में रेलवे के माध्यम से सीसीएल कोल ट्रांसपोर्टिंग कर रहा है. इस रेल लाइन निर्माण के पूर्व सीसीएल ट्रकों के माध्यम से कोयला डिस्पैच किया करता था.

इसे भी पढ़ें :NIA के हाथ लगी पुलिसकर्मी सचिन वाजे की डायरी, अब खुलेगा 100 करोड़ वसूली मामले का राज

Related Articles

Back to top button