
Giridih: आईसीयू निर्माता एजेंसी सिपाका के सहयोग से शुक्रवार को गिरिडीह के नवजीवन नर्सिंग होम में आईसीयू सेवा का नींव रखा गया. तो नर्सिंग होम में रखे गए नींव का गवाह शहर के कई गणमान्य लोग भी बने. नवजीवन नर्सिंग होम परिसर में हुए भव्य समारोह के दौरान आईसीयू सेवा का उद्घाटन प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा, एसपी अमित रेणु और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने दीप जलाकर किया. सिपाका के सहयोग से संचालित नवजीवन नर्सिंग होम के इस नए आईसीयू वार्ड का जायजा भी प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश के साथ एसपी और सदर विधायक ने किया. नए वार्ड में किए गए व्यवस्था से तीनों खुश और संतुष्ट भी हुए. तो नर्सिंग होम की प्रबंध निदेशक स्वाति बगेड़िया ने जानकारी देते हुए कहा कि सिपाका के सहयोग से नर्सिंग होम में आईसीयू सेवा बेहद किफायती दर पर उपलब्ध होगा. क्योंकि चेन्नई के चिकित्सक डा. रुद्रा अपनी टीम के साथ नर्सिंग होम में सेवा देने को तैयार है. और इसके संचालन में सिपाका का सहयोग भी पूरा रहेगा. प्रयास होगा कि आपात हालात में आने वाले मरीजों को इस सेवा से कोई परेशानी नहीं हो.

इधर प्रधान जिला एंव सत्र न्यायधीश वीणा मिश्रा ने कहा कि पूरा देश महामारी के वक्त यह देख चुका है कि स्वास्थ सुविधाओं का हाल क्या रहा. अब ऐसे में प्राथमिकता है कि सबसे पहले स्वास्थ सुविधाओं को दुरुस्त किया जा सके. तो सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है कि लोगों तक स्वास्थ सुविधा बेहतर तरीके से पहुंच सके. नवजीवन नर्सिंग होम की नींव रखने वाले चिकित्सक डा. दीपक बगेड़िया अब भले ही उनके बीच नहीं हो, लेकिन इस नर्सिंग होम से हर वर्ग स्वस्थ हो कर गया. इसके लिए नर्सिंग होम प्रबंधन बधाई का पात्र है. क्योंकि महामारी में नवजीवन नर्सिंग होम के साथ कई नर्सिंग होम की भूमिका महत्पूर्ण रही. इधर आईसीयू सेवा के उद्घाटन के दौरान सदर एसडीएम विशालदीप खलको, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार समेत शहर के युवा सर्जन डा. विकास लाल, महिला चिकित्सक डा. श्रीमती अमिता रॉय, लोजपा के प्रर्देश अध्यक्ष राजकुमार राज, चाटेर्ड एकांउटेड विकास खेतान, राजेन्द्र बगेड़िया, चांद बगेड़िया, नर्सिंग होम प्रबंधन के अभिषेक बगेड़िया, निहारिका बगेड़िया, आयुष बगेड़िया, सिपाका के प्रबंध निदेशक डा. राजा अमरनाथ, उज्जवल सिन्हा चिंटू, मनोज कुमार समेत कई काफी संख्या में शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: वृद्धा आश्रम पहुंच कांग्रेस नेताओं ने किया कंबल वितरण




