Ranchi

खादी मेला में उमड़ी भीड़, 21000 से अधिक टिकट की हुई बिक्री, कई राज्यों के मिल रहे उत्पाद

Ranchi: झारखंड राज्य खादी एवंरांचीमोद्योग बोर्ड ,उद्योग विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024 -25 के दसवें दिन लगभग ₹21000 टिकट बिके एवं लगभग 24000 लोगों ने महोत्सव का भ्रमण किया! महोत्सव में पूर्व निर्धारित सभी आयोजन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित रहे, परंतु महोत्सव घूमने के लिए आगंतुकों में उत्साह की कोई कमी नहीं है. आज एनसीसी के झारखंड एयर विंग के कैडेट द्वारा महोत्सव का परिभ्रमण किया गया, उन्होंने बताया कि कोकून से रेशमी वस्त्र बनने लाह से चूड़ी बनने पुनी से सूती वस्त्र एवं कोकून से रेशमी वस्त्र तथा  कोरा  तथा रेशमी वस्त्र से परिधान बनने की  जीवंत प्रदर्शनी एवं साबरमती आश्रम देखने योग्य था ल चाक पर मिट्टी का बर्तन बनाना अद्भुत अनुभव रहाl हस्तकरघा रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय के स्टाल में भागलपुर, असम, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के हैंडलूम के कपड़े एवं ब्लॉक प्रिंटिंग की साड़ी, सूट, दुपट्टा ,फैब्रिक इत्यादि के स्टाल में महिलाओं की भारी भीड़ देखी जा रही है.

झारखंड माटी कला बोर्ड के स्टॉल में मिट्टी के आकर्षण बर्तन, टेराकोटा ज्वेलरी, टेराकोटा हैंगिंग बेल इत्यादि की बिक्री भी खूब हो रही है. महोत्सव में बुजुर्गों के लिए मेला घूमने के लिए निशुल्क ई रिक्शा की व्यवस्था की गई है lमहोत्सव परिसर में छोटे शिशुओं को स्तनपान कराने हेतु बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था होने से  माता को बहुत सुविधा हुई है. अभिभावक श्रीमती  विभा ने बताया कि बेबी फीडिंग रूम की व्यवस्था देखकर उन्हें बहुत ही अच्छा लगाl महोत्सव में आए अन्य लोगों ने भी महोत्सव की व्यवस्था को सराहा है. महोत्सव परिसर में चलंत एटीएम की भी व्यवस्था है महोत्सव में खादी एवं ग्रामोद्योगि उत्पादों के साथ-साथ अन्य सामग्रियों की बिक्री लगभग सवा दो करोड रुपए की रही है.

Related Articles

Back to top button