JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल एक बार फिर से रिम्स में भर्ती

Ranchi : मनरेगा घोटाले मामले में गिरफ्तार निलंबित आइएएस पूजा सिंघल को एक बार फिर से रिम्स में भर्ती कराया गया है. हालांकि कुछ दिन पहले ही आइएएस पूजा सिंघल को रिम्स से रांची के होटवार जेल में शिफ्ट किया गया था. आपको बता दें कि ईडी की टीम ने 6 मई को झारखंड के अलग-अलग जिलों में मनरेगा घोटाले मामले में छापेमारी की थी. इस छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने आइएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन सिंह के घर से करीब 19.80 करोड़ कैश बरामद किया था. इस मामले में ईडी की टीम ने आइएएस पूजा सिंघल को 7 मई को गिरफ्तार किया था. फिलहाल पूजा सिंघल को रिम्स लाया गया है.

इसे भी पढ़ें – अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार की डिस्चार्ज अर्जी पर फैसला सुरक्षित, 17 दिसंबर को अदालत सुनाएगी आदेश

Related Articles

Back to top button