
Ranchi:: सेना की जमीन एवं अन्य दूसरे जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार आईएएस छवि रंजन को ईडी की टीम ने शुक्रवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट में प्रस्तुत किया. 2011 बैच के आईएएस अधिकारी व रांची के पूर्व डीसी और वर्तमान में समाज कल्याण विभाग के निदेशक छवि रंजन की कोर्ट में पेशी के बाद जरूरी औपचारिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ईडी कोर्ट ने आईएएस अधिकारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. हालांकि ED ने कोर्ट से 10 दिनों के लिए छवि रंजन को रिमांड पर देने का आग्रह किया है. इस आवेदन पर शनिवार को सुनवाई होने की संभावना है. ED ओर से जेल भेजे जाने वाले छवि रंजन झारखंड के दूसरे आईएएस अधिकारी हैं.इससे पहले तत्कालीन खान सचिव रही पूजा सिंघल को भी ईडी कोर्ट ने मनरेगा घोटाले में पिछले साल जेल भेजा था.

बता दें कि जमीन घोटाले मामले में करीब 10 घंटे पूछताछ करने के बाद बीते गुरुवार की रात लगभग 10:00 बजे उन्हें गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले ईडी की टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए दूसरी बार गुरुवार को बुलाया था, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर ईडी की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईडी इसके पहले भी जमीन घोटाले मामले में छवि रंजन से पूछताछ कर चुकी थी.जमीन घोटाले मामले में ईडी ने अब तक छवि रंजन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके पहले जमीन घोटाले मामले में 7 लोगों को इडी ने गिरफ्तार किया था. इडी ने जमीन घोटाले मामले में 13 अप्रैल को छवि रंजन के कई ठिकानों पर छापेमारी किया था. इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिसके बाद सात लोगों को गिरफ्तारी हुई थी.

इसे भी पढ़ें: गिरफ्तार आइएएस अधिकारी छवि रंजन होंगे निलंबित, ईडी के पत्र का इंतजार
इस छापेमारी के बाद ईडी ने रांची के सब रजिस्टार वैभव मणि त्रिपाठी से पूछताछ किया था। इसके बाद कोलकाता के एडिशनल रजिस्ट्रार त्रिदीप मिश्रा से पूछताछ कर चुकी है. आपको बता दें कि ईडी ने झारखंड में 13 अप्रैल को 22 अलग अलग ठिकानोंं पर छापेमारी की थी। छवि रंजन के जमशेदपुर स्थित आवास में भी छापेमारी हुई थी. इडी ने पिछले 1 साल में पूजा सिंघल के बाद झारखंड से दूसरे आईएएस छवि रंजन गिरफ्तार किया गया है.
इसे भी पढ़ें: IAS छवि रंजनः जमशेदपुर डीसी बनने के लिए कर रहे थे लॉबिंग, मुसीबत आते देख प्राइवेट जॉब का कर रहे थे प्लान




