Crime News

प्रेमी संग मिल कर पत्नी ने की थी पति की हत्या, हत्या के दो माह पूर्व हुई थी शादी

  • आरोपी प्रेमी व पत्नी को पुलिस ने भेजा न्याययिक हिरासत में
  • मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पकड़े गये आरोपी

Hazaribagh: हजारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमनारी गांव के सुभाषचंद प्रसाद के पुत्र विकास कुमार उर्फ अनिल की रविवार 23 जून की देर रात हत्या कर दी गयी थी. विकास की पत्नी कंचन देवी ने अपने प्रेमी शिवानंद कुमार के साथ मिल कर हत्या की थी. विकास का शव सोमवार को फोरलेन एनएच 33 के किनारे सिंघानी गांव के मन्द्रया टांड़ के निकट पड़ा हुआ पाया गया था. मामले का उद्भेदन करते हुए सदर पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. हजारीबाग पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें – चिरकुंडा थाने के पीछे से 20 टन अवैध कोयला जब्त, लंबे समय से चल रहा था धंधा

हत्या मामले में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे लोग एक दूसरे को 3 साल पहले से जानते थे. साथ ही एक दूसरे से प्यार भी करते थे. इसी बीच कंचन देवी की शादी विकास के साथ हो गयी. इसके बाद पत्नी कंचन देवी ने प्रेमी शिवानंद कुमार के साथ मिल कर विकास की हत्या की योजना बना कर विकास की हत्या कर दी. हत्या के दिन विकास को शिवानंद ने फोन कर बुलाया था. जिसके बाद विकाश को खूब शराब पिलायी गयी. शराब पिलाने के बाद शिवानंद ने दो और बियर ली व घटना स्थल मन्द्रया टांड पहुंचा. वहां भी बियर पिलाने के बाद पेशाब करने के बहाने से छुपाया हुआ चाकू लेकर विकास के गले पर पीछे से वार का घायल कर दिया. दोनों में हाथापाई शुरू हो गयी और विकास को जान से हाथ धोना पड़ा. घटनास्थल पर विकाश की अपाची बाइक भी बरामद की गयी. मृतक का मोबाइल भी उसी की जेब में था. पुलिस ने घटनास्थल पर से एक घड़ी और एक कलम बरामद किया था. घटना की जानकारी के दौरान एसडीपीओ कमल किशोर ने बताया कि मामले का उद्भेदन आरोपियों के कॉल डिटेल से की गया है.

इसे भी पढ़ें- सरायकेला मॉब लिंचिंग की सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की जांच, रिश्तेदारों ने कहा- धतकीडीह गांव का पप्पू मंडल तबरेज को पीटनेवालों में शामिल

Related Articles

Back to top button