Crime NewsNEWSRanchi

पंडरा ओपी थाना क्षेत्र में हथौड़े से मारकर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: पंडरा ओपी इलाके में महिला की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना को अंजाम उसके पति ने दिया. यह घटना पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा में हुई है. मृतक का नाम पूनम एक्का है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले में पंडरा ओपी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र का रहने वाला है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है,कि पारिवारिक विवाद को लेकर महिला की हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपी पति से पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी लिया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button