ChaibasaCrime NewsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

प्रेमिका के छोड़े जाने से आहत प्रेमी ने चाकू से किया जानलेवा हमला, लोगों ने की जमकर धुनाई, आरोपी गिरफ्तार

Chakradharpur: प्रेमिका का जुदाई से खपा प्रेमी ने जान लेने की नियत से प्रेमिका पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया . घटना के बाद प्रेमिका को अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज चल रहा है.घटना के बाद आरोपी युवक को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया.

इसे भी पढ़ें: दो नाबालिग किशोरियों के साथ 2 दिनों तक 6 युवकों ने की हैवानियत, गिरफ्तार

प्रेमिका के घर के पास हुई घटना

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पोकाम गांव में बुधवार सुबह युवती अपने घर के पास बर्तन धो रही थी. इसी दौरान संजय बेहरा नामक युवक ने हाथ में धारदार भुजाली लेकर आया और युवती के पेट में एक एक कर जान मारने के नियत से कई हमला कर दिया. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी. बाद में लहूलुहान युवती को घायल अवस्था में उसे जगन्नाथपुर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां इलाज चल रहा है .

घायल प्रेमिका को देखने आया था अस्पताल

इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया. बाद में आरोपी प्रेमी भी घायल अपनी प्रेमिका को देखने के लिए मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए आया. जिस पर लड़की के जीजा और उसके सहयोगी ने युवक को पकड़ लिया. उसके बाद उसकी लोगों ने जमकर पिटाई कर जगन्नाथपुर पुलिस को सौंप दी है.

पूर्व में भगा चुका था प्रेमिका को

इधर घटना के संबंध में बताया जाता है कि आरोपी संजय बेहरा युवती के साथ प्रेम करता था. बाद में उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था. इसके बाद फिर युवती किसी कारणवश प्रेमी को छोड़कर वापस अपने घर आ गई थी. जिससे हुआ नाराज होकर घटना को अंजाम दिया. इधर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है साथ ही पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Related Articles

Back to top button