Chatra

चतरा पशुपालन विभाग में भारी घोटाला! गाय वितरण किए बिना ही निकाल ली जा रही है राशि

Chatra: चतरा गव्य विकास विभाग में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यहां गाय वितरण के नाम पर जमकर घोटाले किए जा रहे हैं. इस गोरखधंधे में अधिकारियों और बिचौलियों की  मिली भगत बताई जा रही है. घोटाले और फर्जीवाड़े की स्थिति ऐसी है कि यहां बगैर गाय का वितरण किए ही उसकी राशि की निकासी कर उसका बंदरबांट अधिकारी और व्यापारी कर लें रहे हैं. इनके द्वारा किए जा रहे घोटाले का एक जीता जागता उदाहरण है प्रतापपुर प्रखंड का भितहा गांव. इस गांव में आदिम जनजाति बिरहोर और बैगा परिवार के लोग रहते हैं. इसी गांव में संतोष बैगा और उसकी पत्नी अंचो बैगिन रहती है. जिन्हें अधिकारी, व्यापारी और बिचौलियों के द्वारा गाय मुहैया करा दी गई है. परंतु गाय इन्हें कागजों पर ही दिया गया है. और उसकी राशि की निकासी कर ली गई है. संतोष बैगा, अंची बैगिन और संतोष का पिता गंदौरी बैगा पूछने पर कहता है कि उसे कुछ भी नहीं मिला है. ऐसे में यह स्पष्ट हो जाता है कि अधिकारी , व्यापारी और बिचौलिए ऐसे ही गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को अपना टारगेट बनाते हैं जिसके नाम पर कुछ भी निकालकर डकार जाओ किसी को पता भी नहीं चलेगा. बताते चलें कि इस गोरख धंधा मे स्थानीय व्यापारी मिथलेश यादव की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध है. संतोष बैगा की कहानी तो एक बानगी है . ऐसे ऐसे सैकड़ों गरीब लोग हैं जिनके नाम पर बगैर गाय वितरण किए राशि की निकासी की गई है. अगर इसकी जांच की जाय तो बहुत बड़े घोटाले का पर्दाफाश होगा. इधर इस मामले में पूछे जाने पर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि मामले की अभी जानकारी हुई है. अगर ऐसा हुआ है तो गलत हुआ है. मामले की जांच करवाएंगे. जो दोषी पाया जायेगा उसपर कारवाई की जयेगी.

Related Articles

Back to top button