
Palamu: बिहार में शराब की अवैध तस्करी किए जाने की एक कोशिश को शुक्रवार को पुलिस और उत्पाद विभाग ने मिलकर उस समय विफल कर दिया जब गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हरिहरगंज थाना समीप एनएच 98 इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब से लदी एक जायलो कार (जेएच01 एसी 1668) को जब्त किया गया. तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से वाहन चालक बिहार के गया जिले के गुरारू थाना के देवकुली गांव निवासी उदय कुमार यादव को गिरफ्तार किया.
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने धनबाद में करंट लगने से मृत सतबरवा के दो मजदूरों के परिजनों को दिया चेक

इस संबंध में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि सारी शराब बिहार तस्करी कर ले जायी जा रही थी. कार में कुल 62 पेटी में 180 एमएल के 2976 बोतल रॉयल ब्लू व्हिस्की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है.छापेमारी दल मे हरिहरगंज पुलिस तथा उत्पाद विभाग के पदाधिकारी तथा सशस्त्र बल शामिल थे.




