
Giridih: गिरिडीह के अतिवीर छड़ फैक्ट्री में बुधवार को हुए बेंगाबाद के मजदूर मेघन राय की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने फैक्ट्री गेट जाम कर दिया. फैक्ट्री प्रबंधन की हठधर्मिता ऐसी रही कि परिजनों और यूथ कांग्रेस नेता हसनैन अली से वार्ता के लिए कोई बाहर तक नहीं आया. और ना ही फैक्ट्री का गेट ही खोला. लिहाजा, गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों गेट जाम कर घंटो प्रदर्शन करते रहे. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी पुलिस जवानों के साथ गिरिडीह-धनबाद रोड मोहनपुर स्थित अतिवीर फैक्ट्री पहुंचे, और जब फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही, तो प्रबंधन वार्ता के लिए तैयार हुआ. काफी हो-हंगामें के बाद फैक्ट्री मालिक 14 लाख 59 हजार देने पर राजी हुए. परिजन प्रावधानों के अनुसार 22 लाख देने की मांग कर रहे थे. लेकिन अतिवीर फैक्ट्री इतने बड़े धनराशि देने को तैयार नहीं थे.
गौरतलब है कि बुधवार सुबह फैक्ट्री के भीतर छड़ लोड करने के क्रम में बेंगाबाद के मजदूर मेघन राय की मौत फैक्ट्री के हाईवा की चपेट में आने से हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें: खीरू महतो ने राज्यसभा में की कुरमी, कुड़मी और घटवार जाति को एसटी में शामिल करने की मांग




