West Bengal

हनुमान चालीसा पाठ को लेकर रणक्षेत्र बना हावड़ा, भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प

Howrah: भाजपा ने प. बंगाल में हर मंगलवार को सड़क पर हनुमान चालीसा पाठ करने का कार्यक्रम शुरू किया है. इसी के तहत हावड़ा में मंगलवार को सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने को भाजपा के बीसियों कार्यकर्ता जमा हुए। हनुमान चालीसा पाठ के शुरू होते ही वहां हंगामा शुरू हो गया. हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए यहां सैकड़ों की संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी थी. ये भक्त सड़क जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाह रहे थे. आरोप है कि पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा. इस दौरान पुलिस और भक्तों के बीच झड़प शुरू हो गयी. घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है.

इसे भी पढ़ें – ना POTA खराब था, ना NIA खराब है, खराब तो इसके इस्तेमाल करने वाले होते हैं

पूर्व घोषित कार्यक्रम

भाजपा सड़क पर हनुमान चालीसा पाठ करने की घोषणा पहले ही कर चुकी थी. उसी के तहत मंगलवार को कार्यकर्ता जुटे थे. ज्ञात हो कि प. बंगाल में जय श्रीराम का नारा लगने से सीएम ममता बनर्जी काफी नाराज हो गयी थीं. उन्होंने कहा था कि यह बंगाल में सौहार्द्र बिगाड़ने की भाजपा की साजिश है. इसी को लेकर भाजपा ने यह कार्यक्रम चलाया है.

इसे भी पढ़ें – मेन रोड में पार्किंग चिह्नित करनेवाला निगम ईस्ट जेल रोड और सर्कुलर रोड में क्यों नहीं वसूलता पार्किंग शुल्क

Related Articles

Back to top button