Jamshedpur

कोरोना महामारी से मरने वाले परिवार के सदस्यों को कितना मिलेगा मुआवजा, स्पष्ट करे जिला प्रशासन

Jamshedpur : कोरोना महामारी से मरने वाले परिवार के सदस्यों को आखिर सरकार की ओर से कितनी मुआवजा राशि दी जाएगी. यह अभी तक साफ नहीं हो सका है. जिला केंद्र सरकार की ओर से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की गयी है, जबकि राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गयी है. आखिर माजरा क्या है. इसको लेकर आजसू छात्र संघ की ओर से शनिवार को जिले के डीसी को ज्ञापन सौंपा गया है. मौके पर आजसू के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, आजसू छात्र संघ कोल्हान अध्यक्ष हेमंत पाठक, अप्पू तिवारी, राजेश महतो, मंगल टुडू आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- जेपीएससी के खिलाफ धरना पर बैठे अभ्यर्थियों को पुलिस ने देर रात हटाया, तंबू-कनात गायब

 

Related Articles

Back to top button