
Ranchi : जेपीएससी पीटी परीक्षा का विरोध लगभग 50 दिनों से जारी है. इसको लेकर मोहराबादी में धरना प्रदर्शन से लेकर विधानसभा सत्र में गहमा गहमी बनी हुई है. भाजपा विधायकों के साथ साथ सत्ता पक्ष के विधायक भी जेपीएससी परीक्षा के मसले पर अभ्यर्थियों का साथ देते नजर आ रहे हैं. सदन में सरकार से सवाल पर सवाल पूछे जा रहे हैं. इसी बीच शुक्रवार की आधी रात तक बड़ी संख्या में नजर आने वाली कैंडिडेट गायब हो गए हैं. कहा जा रहा है कि इन्हें आधी रात को ही रांची पुलिस ने धरना स्थल से उठा कर ओरमांझी शिफ्ट कर दिया है.
इसे भी पढ़ें : सुब्रमण्यम स्वामी ने DHONI और कोहली के लिए वो मांगा जो सचिन तेंदूलकर को था मिला
भाजपा विधायक भानु प्रताप साही ने इसे लेकर चिंता जताई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा है कि आखिर परीक्षा रद्द करने के लिए मोहराबादी में धरना पर बैठे छात्र कहां रखे गए हैं. यह लोकतंत्र की हत्या है. कैंडिडेट के घर वाले भी परेशान हैं. उन्होंने अभ्यर्थियों को धरना के लिए छोड़ने की मांग की है
ये अन्याय है मुख्यमंत्री जी छात्रों को धरना के लिए छोड़ा जाय ! @ExamsFighters #JPSC_SCAM2021 https://t.co/MvUOlrbLGb pic.twitter.com/3mI2IGdGuX
— Bhanu Pratap Shahi (@ShahiPratap) December 18, 2021
क्या है माजरा
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रात 2:00 बजे रांची पुलिस दल बल के साथ मोहराबादी के धरना स्थल पर पहुंचकर सभी अभ्यर्थियों को मोराबादी मैदान से ओरमांझी में शिफ्ट कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि जेपीएससी अभ्यर्थियों के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है और जानकारी न शेयर करने की नसीहत दी गई है. वहीं इस मामले को लेकर रांची पुलिस के वरीय पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : उषा मार्टिन को वन भूमि आवंटित करने पर कार्रवाई, अपर समाहर्ता के पेंशन से आजीवन 10 फीसदी की कटौती




