
Jamui: जिले में ट्रक और गिट्टी लदे हाइवा के बीच टक्कर में चालक, उपचालक सहित तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा झाझा-सोनो मुख्य मार्ग के भिठरा गांव के पास हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा कि यह हादसा शनिवार की सुबह सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के भिठरा गांव के पास हुआ है.
सिकंदरा निवासी मो. तसलीम गुड्डन खान शनिवार की सुबह पाकुड़ से हाइवा से गिट्टी लेकर सिकंदरा की ओर जा रहा था. जैसे ही गिट्टी लदा हाइवा सोनो झाझा मुख्य मार्ग के भिठरा गांव के पास पहुंचा, वैसे ही सामने से आ रहे एक खाली ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस हादसे में चालक और उप चालक गाड़ी में फंस गए. जानकारी मिलने के बाद सोनो थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद जेसीबी और कटर मशीन की मदद से काटकर उप चालक को निकाला गया. जिसे सोनो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां उप चालक की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक की मौके पर ही मौत हो गई. अभी तक चालक और उप चालक की पहचान नहीं हो पाई है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi : मृत बच्चे का इलाज करने वाले रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टर को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने किया इंकार




