JharkhandLead NewsNEWSRanchi

जून से रांची के तीन लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा स्मार्ट मीटर, बिजली के बिल जमा करने की झंझट से मिलेगा निजात

Ranchi: जिला में स्मार्ट मीटर बदलने की कवायद जेबीवीएनएल ने शुरू कर दी है. निगम की ओर से जून में स्मार्ट मीटर बदलने की तैयारी की जा रही है. चयनित एजेंसी की ओर से जारी सर्वें अब अंतिम चरण में है. निगम मुख्यालय की मानें तो रांची जिला में तीन लाख 50 हजार स्मार्ट मीटर जून में रिप्लेस किया जायेगा. पहले चरण मे मेन रोड और अपर बाजार में मीटर लगाये जायेंगे. इसके लिये उपभोक्ताओं को निगम को कोई शुल्क नहीं देना है. निगम की ओर से रिप्लेसमेंट बिना कोई शुल्क के किया जायेगा. नये स्मार्ट मीटर के साथ ही व्यवस्था प्रीपेड हो जायेगी. रांची विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि जून में मीटर बदलने की तैयारी है. सर्वें अंतिम चरण में है.

अलग-अलग चरणों में होगा काम

इसके तहत अलग-अलग चरणों में काम किया जायेगा. पहले चरण के तहत जेबीवीएनएल मेन रोड और अपर बाजार इलाके के 30 हजार कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगायें जायेंगे. इस व्यवस्था के बाद उपभोक्ताओं का बिजली बिल प्रीपेड हो जायेगा. सरल शब्दों में कहें तो पहले उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्ज करना होगा, तब वे बिजली जला पायेंगे. ऐसे में बैलेंस खत्म होने पर मीटर से अलर्ट भी दिया जायेगा.

 

एजेंसी कर रही सर्वे

निगम की चयनित एजेंसी जीनस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड की ओर से फिलहाल सर्वे काम जारी है. सर्वे के दौरान रांची इलाके का सर्वे, इंटरनेट कनेक्शन समेत अन्य जानकारियां ली जा रही है. इसके साथ ही निगम की ओर से धनबाद और जमशेदपुर में भी एक लाख पचास हजार स्मार्ट मीटर लगाये जाने की योजना है. फिलहाल योजना में काम जारी है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : मृत बच्चे का इलाज करने वाले रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के डॉक्टर को अग्रिम जमानत देने से अदालत ने किया इंकार

Related Articles

Back to top button