
KHUNTI: स्थानीय समाहरणालय सभागार में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में नारको कोर्डिनेशन सेंटर की बैठक हुई. बैठक में पुलिस विभाग एवं नारको कोर्डिनेशन सेंटर से संबंधित अधिकारियों द्वारा अफीम की खेती के मामले में की गई एफआईआर एवं अन्य कार्रवाई की जानकारी ली गई और गहन समीक्षा की.
सीओ व थानेदार समन्वय स्थापित कर करें कार्य
उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये कि 30 जानवरी से जिले में विशेष अभियान चलाते हुए अगले एक माह तक अफीम विनष्टीकरण सुनिश्चित करें. ट्रैक्टर, ग्रास कटर एवं अन्य माध्यमों से अफीम के फसलों को नष्ट करने एवं एफआईआर समेत अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बैठक में थाना प्रभारी व अंचल अधिकारी को आपसी समन्वय के साथ अपने संबंधित क्षेत्र में हो रही अवैध अफीम की खेती एवं मादक द्रव्य पदार्थों को चिह्नित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
विद्यालयों के आसपास रखें विशेष निगरानी
जिले की सीमाओं एवं विद्यालयों के आस पास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी को लेकर निर्देशित किया गया. अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान चलाने के क्रम में वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी अंचल अधिकारी को लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त ने छापेमारी एवं अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस दिशा में आवश्यक रूप से छापामारी अभियान चलाया जाए, साथ ही दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाय. वैकल्पिक खेती हेतु लोगों को प्रेरित करें. जन प्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी को वैकल्पिक खेती हेतु मिट्टी एवं क्षेत्र के अनुसार स्थानीय लोगों की रूचि को ध्यान में रखकर योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया.
उपायुक्त ने किया जिले में संचालित योजनाओं के प्रगति का आकलन, दिए निर्देश
KHUNTI: समाहरणालय सभागार में एक महत्वपुर्ण बैठक कर उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति का आकलन किया. बैठक के दौरान पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से कृषि, ग्रामीण विकास, जिला परिषद, शिक्षा, आपूर्ति, विद्युत, कल्याण, सहकारिता, आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता, समाज कल्याण, नगर पंचायत, जेएसएलपीएस समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा साझा की गई.
मुरहू में बनेगा 500 मैट्रिक टन क्षमता का गोदाम
उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत नए फॉर्म जेनरेट करने, कृषकों को खरीफ एवं रबी फसल के तहत शतप्रतिशत बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना, कृषि ऋण माफी योजना एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड जांच की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए. समीक्षा के दौरान बीज वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया. मुरहू प्रखंड में 500 एमटी गोदाम निर्माण को लेकर जमीन चिन्हित करने एवं लैम्प्स केंद्र का अच्छे से संचालन का निर्देश दिया गया.
आबुआ आवास के किस्त की राशि ससमय भुगतान करने का निर्देश
ग्रामीण विकास विभाग के तहत अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए ससमय किस्त की राशि का भुगतान एवं ससमय निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. इसके अलावे अंबेडकर आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आवास प्लस योजना समेत सड़कों और भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर समस्या आवास निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया.
शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान 9 से 12 कक्षा के बच्चों को पोशाक वितरण, मुख्यमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण, स्कूल बैग वितरण, साइकिल वितरण योजना के तहत शतप्रतिशत बच्चों को साइकिल वितरण का निर्देश दिया गया।
एम्बुलेंस का सदुपयोग करें
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने एम्बुलेंस का अच्छे से सदुपयोग करने का निर्देश दिया. रनिया हेल्थ सब सेंटर एवं गोविंदपुर में बन रहे पीएचसी को जल्द चालू करने का निर्देश दिया गया. आयुष्मान के तहत नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पुर्ण करने का निर्देश दिया गया. रनिया में एमटीसी केंद्र को जल्द चालू करने को कहा गया.
बिजली से जुटेंगे छूटे हुए टोले
विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना के तहत वैसे टोला जहां विद्युत नही है उन टोला को चिन्हित कर विद्युतीकरण से जोड़ने का निर्देश दिया गया. वैसे टोला जहां पोल या विद्युत पहुंचाना संभव नही है वैसे टोला में सौर्य आधारित विद्युतीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वैसे पोल जहां सड़क दुर्घटना अधिक है वैसे पोल को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का निर्देश दिया गया.
बाईपास सड़क निर्माण के ग्रामसभा की रिपोर्ट साझा करने का निर्देश
बाईपास सड़क निर्माण के लिए ग्राम सभा रिपोर्ट साझा करने का निर्देश संबंधित अंचल अधिकारी को दिया गया. जिससे जल्द बाईपास निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके. जिले के वैसे शैडो क्षेत्र जहां मोबाइल टावर नही है उन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने का निर्देश दिया गया. सेंगो साथी के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायतों को ससमय डिस्पोजल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
लाईब्रेरी के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश
कल्याण विभाग अंतर्गत प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण, लाइब्रेरी के लिए जमीन चिन्हित करने, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का क्रियान्वयन, अल्पसंख्यक कब्रिस्तान घेराबंदी, सरना मसना हड़गड़ घेराबंदी, धुमकुड़िया भवन निर्माण, शहीद ग्राम विकास योजना, बिरसा आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए.
जल छाजन के तहत फरवरी माह से जिले के विभिन्न प्रखंडो में वॉटर शेड यात्रा के संचालन को लेकर भी संबंधित विभाग से जानकारी लेते हुए वॉटर शेड वैन का जिले में अच्छे से संचालन सुनिश्चित कराने एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया गया.
बिरसा कॉलेज में हिंदी विभाग द्वारा आयोजित किया गया कर्तव्योन्मुखी सेमिनार
KHUNTI: स्थानीस बिरसा कॉलेज के हिंदी विभाग में कर्तव्योन्मुखी सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यकम के प्रारंभ में प्रभारी प्राचार्या जी किड़ो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सभी बच्चों को हिंदी साहित्य से जुड़ने के लिए बधाई दी. साथ ही बताया कि हिंदी साहित्य उनके जीवन को बेहतर बनाता चला जाएगा. यह विषय अन्य विषयों से इसलिए अच्छा है, क्योंकि यह आपको बेहतर मनुष्य बनाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को विभाग में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी. बच्चों को उसमें शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया.
विभाग के डॉक्टर सुधांशु शर्मा ने हिंदी साहित्य के विभिन्न पहलुओं की चर्चा की. सभी विद्यार्थियों को एनईपी में जुड़े अन्य विषयों के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि साहित्य कैसे बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका रखता है.
डॉक्टर प्रियंका ने अपने जीवन के अनुभवों से बच्चों को प्रेरणा दी. उन्होंने सभी को नियमित कक्षा आने की प्रेरणा दी. डॉ प्रशांति सांगा ने विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताया. सभी बच्चों को नियमित रूप से लिखते रहने की बात कही. इस अवसर पर माटिल्डा कंडूलना, सिंगा, ताबीदा आदि विद्यार्थियों ने भी अपनी बात रखी.
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बिरदा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
KHUNTI: कर्रा प्रखंड के बिरदा उच्च विद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र तिवारी और शिक्षकगण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम में मैजिक बस के राज्य प्रमुख मनीषी कुमार, प्रशिक्षण प्रबंधक व सिलदा ग्रामप्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सबने बालिकाओं के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, भाषण और नाटक के माध्यम से बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा के सशक्तिकरण पर अपना संदेश दिया.
संकुल स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
KHUNTI: राजकीय मध्य विद्यालय, डेहकेला में संकुल स्तरीय कुकींग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें संकुल के आठ विद्यालयों के रसोईयों ने हिस्सा लिया. जिसमें लुथेरन बालिका मध्य विद्यालय, गोविन्दपुर को प्रथम, राजकीय मध्य विद्यालय, डेहकेला को द्वितीय व राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, तिलमी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रथम विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप में एक हजार रुपए व द्वितीय को 500 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया. संकुल स्तर पर चयनित प्रतिभागी 30 जनवरी को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगीं. यह प्रतियोगिता विद्यालयों में संचालित एमडीएम की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे हैं.
100 बेड का खेल हॉस्टेल बनाने का प्रस्ताव पारित
KHUNTI: उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल एवं पर्यटन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. खेल के क्षेत्र में कार्यों की समीक्षा के दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा किया गया. इनमें मुख्य रूप से एसएस एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, एसएस एस्ट्रोटर्फ मैदान की मरम्मत एवं सिटिंग गैलरी निर्माण का प्रस्ताव, बिरसा मुण्डा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सिटिंग गैलरी बनवाने का प्रस्ताव, जिला अन्तर्गत 100 बेडेड स्पॉट्स हॉस्टेल के निर्माण का प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उक्त प्रस्तावों पर उपायुक्त द्वारा प्राक्कलन तैयार करने हेतु जिला खेल पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया.
जिले में नए पर्यटन स्थल किए जा रहे हैं चिन्हित
पर्यटन स्थलों के समुचित विकास हेतु योजनाओं को तेज करने एवं पर्यटन स्थलों पर साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश उपायुक्त द्वारा दिए गए. इसके अलावा जिले के सात धारा, चंचला घाघ, बाघलता, रंगरोड़ी धाम, राजा बांधा जलप्रपात एवं सोसोकुटी डैम को नए पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हित हेतु प्रस्ताव पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं के निर्माण हेतु भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया.



