
Los Angeles : अमेरिका की चर्चित शख्सियत पेरिस हिल्टन और हॉलीवुड अभिनेता क्रिस जिल्का ने कोलोराडो के अस्पेन की एक स्की सैर के दौरान सगाई की. हिल्टन ने लोगों से कहा कि मैं अपने प्यार और अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ सगाई करके बेहद उत्साहित हूं.
इतना प्यार कभी महसूस नहीं किया था मैंने: पेरिस हिल्टन
उन्होंने कहा कि मैंने इतनी खुशी, इतनी सुरक्षा और इतना प्यार कभी महसूस नहीं किया था. वह मेरे लिए हर तरह से एकदम सही हैं और उन्होंने मुझे एहसास कराया कि परियों की कहानियां सच में होती हैं.” जिल्का ने घुटनों पर बैठकर हिल्टन के सामने अंगूठी पेश की और सगाई का प्रस्ताव दिया. हिल्टन ने कहा कि मैं बेहद उत्साहित और अचंभित थी. मैंने फौरन हां कह दी.
4 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड से की सगाई
पेरिस हिल्टन और क्रिस जिल्का की मुलाकात 7 साल पहले एक इवेंट पार्टी के दौरा हुई थी. दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में साल 2017, फरवरी में फैंस को बताया था. पेरिस हिल्टन का ब्वॉयफ्रेंड एक्टर-मॉडल क्रिस जिल्का उनसे 4 साल छोटे है.
इसे भी पढ़ें: पूरे देश में बैन हो पद्मावती, वर्ना हॉल में आग लगा देंगे : राजपूत संगठन
पेरिस हिल्टन की ये तीसरी बार सगाई
Philstar की खबर के मुताबिक, पेरिस हिल्टन ने तीसरी बार सगाई की है. पहली सगाई उन्होंने 2003 में मॉडल जेसन शॉ के साथ की थी. दूसरी 2005 में पेरिस लेटसिस के साथ की थी. यही नहीं इसके बाद वो कई बड़े स्टार्स के साथ रिलेशनशिप में भी रहीं. हिल्टन पहले पूर्व बैकस्ट्रीज ब्वॉय निक कार्टर और यूनान के अरबपति उत्तराधिकारी स्टावरोस नैरकोस के साथ डेटिंग कर चुकी हैं.
प्राइवेट वीडियो के लीक होने की वजह से खबरों में रही थीं
वहीं पेरिस अपने एक प्राइवेट वीडियो के लीक होने की वजह से खबरों में रही थीं. यह वीडियो बिना उनकी इजाजत के बेचा गया था. इस वीडियो को वन नाइट इन पेरिस नाम से अपलोड किया गया था. इस वीडियो के कारण पेरिस डिप्रेशन में चली गई थीं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




