
New Delhi : निर्देशन, अभिनय और गायन में तरह तरह के प्रयोग करने वाले चुलबुले और हरदिल अजीज गायक किशोर कुमार का जन्म चार अगस्त को हुआ था. देश की पहली कॉमेडी फिल्म ‘‘चलती का नाम गाड़ी’’ में किशोर कुमार ने अपने दोनों भाइयों अशोक कुमार और अनूप कुमार के साथ हास्य अभिनय के ऐसे आयाम स्थापित किए, जो आज भी मील का पत्थर हैं.
इसे भी पढ़ें- रांची में महामारी से अब तक तीन लोगों की मौत, जांच में मिले चिकनगुनिया के 27 व डेंगू के 2 मरीज
देश दुनिया के इतिहास में चार अगस्त की तारीख में दर्ज कुछ और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है
- 1666 : नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई.
- 1886 : कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया.
- 1870 : ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना.
- 1914 : जर्मनी ने बेल्जियम के खिलाफ और ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
- 1929 : अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म.
- 1954 : पाकिस्तानी सरकार ने हाफीज जलंधरी द्वारा लिखे गए गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी.
- 1956 : देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा में शुरू हुआ.
- 1967 : विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण.
- 1997 : मो. ख़ातमी ने ईरान के नये राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली.
- 2004 : नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया.
- 2007 : मंगल ग्रह की खोज के लिए अमेरिकी अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण.
- 2008 : सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया.
इसे भी पढ़ें- “सिंह मेंशन को टेंशन” देने में पहली बार उछला ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का नाम
इसे भी पढ़ें- ग्राम न्यायालयों की स्थापना राज्य सरकार की जिम्मेदारी, केवल 9 राज्यों में 210 ग्राम न्यायालय ही कार्यरत
इसे भी पढ़ें- ‘सरकार की कारगुजारियां उजागार करने वाले को देशद्रोही का तमगा देना बंद करें रघुवर सरकार’
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




