DhanbadJharkhandJharkhand StoryLead NewsMain SliderNEWSRanchi

गुमला में आदिवासी लड़की की सामूहिक दुष्कर्म बाद हत्या के विरोध में हिंदू जनजागृति समिति ने दिया धरना

Dhanbad: गुमला में लव जिहाद के नाम पर आदिवासी लड़की की सामूहिक बलात्कार कर हत्या के विरोध में हिंदू जनजागृति समिति के द्वारा शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. इस दौरान हिंदू जनजागृति समिति के पूर्वोत्तर भारत समन्वयक शंभू गवारे ने कहा कि गुमला थाना क्षेत्र के फोरी गांव में लव जिहाद के नाम नया प्रकरण सामने आया है. यहां के आदिवासी समुदाय की एक लड़की का सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आदिवासी लड़की को पहले नाम बदलकर प्रेम जाल में फसाया था. हिंदू लड़कियों को फसाने, धर्मांतरित करने और उनका शोषण करने के इस गुप्त जिहाद में फसने का काम कर रही है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में पहली बार बहुत कुछ होते दिख रहा, एक जनवरी से CMO में भी फर्स्ट टाइम नियुक्त हो जाएंगे प्रधान सचिव रैंक के दो-दो अधिकारी

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ईमान मिर्धा उर्फ बदल जाहिर जाहिर मिर्धा नाम के दो युवकों को हिरासत में लिया है. आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग की गई. उन्होंने कहा कि हिंदू जन जागृति समिति एक दशक से अधिक से जागरूक करने का प्रयास कर रही है लेकिन दिनों दिन इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है देश के उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात आदि राज्यों में लव जिहाद के विरोध में कानून बना दिया है. सरकार इसको संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द लव जिहाद विरोध कानून पूरे देश में लागू करने की मांग की गई.

Related Articles

Back to top button