JharkhandRanchi

#Corona हॉटस्पॉट बना रांची का हिन्दपीढ़ी इलाका हुआ पूरी तरह से कंटेनमेंट जोन मुक्त

  • 28 दिनों से नहीं मिला है कोई भी कोरोना संक्रमित मरीज
  • जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में रांची डीसी ने लिया निर्णय

Ranchi : कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कंटेनमेंट ज़ोन बने हिन्दपीढ़ी को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त कर दिया गया है.

इस संबंध में रविवार को रांची डीसी रे महिमापत की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी.

बैठक में सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक हिन्दपीढ़ी के सभी क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र से मुक्त करने का फैसला किया गया.

इससे पहले बीते 27 मई को हिन्दपीढ़ी के कई क्षेत्रों को कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त कर दिया गया था. आज बचे हुए क्षेत्रों के बारे में फैसला लिया गया.

इसे भी पढ़ें – #Giridih: पारसनाथ पहाड़ के जंगल में पुलिस ने माओवादियों का बंकर ध्वस्त किया, भारी मात्रा में कारतूस व नक्सल साहित्य जब्त

28 दिनों तक नहीं मिला कोरोना मरीज, सरकार के गाइडलाइन के तहत लिया गया निर्णय : रांची डीसी

डीसी ने बताया कि सरकार की जारी गाइडलाइन के मुताबिक ऐसे क्षेत्र जहां 28 दिनों तक कोई भी मामला सामने नहीं आया हो, उस क्षेत्र को कन्टेन्मेंट ज़ोन से मुक्त करने की अनुशंसा की गयी है.

जिला आपदा प्रबंधन समिति के समक्ष पेश की गयी रिपोर्ट के मुताबिक हिन्दपीढ़ी के क्षेत्र में आखिरी बार कोई मामला 28 दिन पहले सामने आया था.

इसके अतिरिक्त पूरे क्षेत्र में मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है. ऐसे संभावित लोग जिनमें कोरोना जैसे लक्षण पाये गये थे, उन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव पायी गयी है.

ऐसे में 28 दिनों तक हिन्दपीढ़ी के वैसे क्षेत्र जो अभी तक कंटेनमेंट ज़ोन के तहत सील क्षेत्र में थे, उनमें कोई मामला देखने को नहीं मिला है. जिसके आधार पर बचे हुए पूरे क्षेत्र को भी अब सील एरिया से मुक्त किया जाता है.

इसे भी पढ़ें – #Corona: गिरिडीह के क्वारेंटाइन सेंटर में दस-दस दिन बिता चुके लोगों को सैंपल लिये जाने का इंतजार, 886 की रिपोर्ट भी पेंडिंग

रांची डीसी की अपील, लॉकडाउन के नियमों का ना करें कोई उल्लंघन

डीसी रांची ने आमजनों से अपील करते हुए कहा है कि हिन्दपीढ़ी को कंटेनमेंट ज़ोन से मुक्त किये जाने के बाद लॉकडाउन के सभी नियम वहां शहर के अन्य हिस्सों की तरह लागू रहेंगे.

कोई भी लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन ना करें. इससे आप खुद की और दूसरों की सुरक्षा भी कर पायेंगे. सोशल डिस्टेनसिंग का पूरी तरह से पालन सभी पब्लिक प्लेस पर लागू होगा.

इसे भी पढ़ें – #MNREGA: 50 दिनों में बाहर से झारखंड लौटे 70809 लोगों के बने जॉब कार्ड, 107684 लोगों को मिल सकेगा काम

4 Comments

  1. 903013 640687This kind of publish appears to get yourself a lot of visitors. How will you acquire traffic to that? It provides a great distinctive twist upon issues. I guess having something traditional or perhaps substantial to give info on could be the central aspect. 4019

  2. 794718 1366Great post. I previousally to spend alot of my time water skiing and watching sports. It was quite possible the very best sequence of my past and your content kind of reminded me of that period of my life. Cheers 21718

  3. 660879 160484This web site is often a walk-through like the information you wanted in regards to this and didnt know who to question. Glimpse here, and youll certainly discover it. 663475

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button