
- एक-दूसरे पर दंबग होने का आरोप लगाकर थाना को दिया आवेदन
Giridih: गिरिडीह के गांवा थाना क्षेत्र के हरनी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में करीब 20 लोग जख्मी हो गये. घायलों में दोनों पक्षों की कुछ महिलाएं भी शामिल हैं.
घटना के बाद दोनों पक्षों ने गांवा थाना को अलग-अलग आवेदन दिया है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.
रविवार शाम छह बजे के करीब हुए घटना के बाद एक पक्ष के शाहरुख हसन, नूर मोहम्मद, हारुन रशीद, प्रवीण खातून और मीणा खातून ने गांव के ही मो सद्दाम, तस्लीम, मो सरफराज, मो परवेज समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी लाठी रॉड लेकर अचानक उनके घर के समीप आ धमके और मारपीट करना शुरू कर दिया.
जिसमें एक पक्ष से नूर मोहम्मद, हारुन रशीद, प्रवीण खातून समेत अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
इसे भी पढ़ें – #Giridih: पारसनाथ पहाड़ के जंगल में पुलिस ने माओवादियों का बंकर ध्वस्त किया, भारी मात्रा में कारतूस व नक्सल साहित्य जब्त
इधर ऐसा ही आरोप दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पहले पक्ष पर लगाकर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर दंबग प्रवृति का होने का आरोप लगाया है. इधर मारपीट की घटना के दौरान दोनों पक्ष में किसी के सिर पर गंभीर चोट लगी, तो किसी के हाथ और पांव में.
घटना के बाद गांव में अब भी तनाव का माहौल है. वहीं पुलिस पूरे हालात पर नजर रखे हुए है.
इसे भी पढ़ें – #LockDown में बंद पड़े सभी क्षेत्रों को खोल सकती है हेमंत सरकार, फैसला सोमवार को




