
Giridih: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को असम सीएम हिमंता विश्वा सरमा का जनसभा डुमरी की आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में केवी हाई स्कूल में हुआ. जहां असम सीएम इस दौरान जनसभा में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू अगर बटते है तो नुकसान होना तय है. और इस नुकसान से बचने के लिए हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है. मजबूती ही हिंदू धर्म का आधार है अब. अगर मजबूत हुए तो देश की तमाम सेक्युलर राजनीतिक दल घुटने टेकने के लिए मजबूर होंगे. हेमंत सरकार पर तंज कश्ते हुए युवाओं को नौकरी देने में असफल इस सरकार ने खाली झोली लकड़ा दिया है. क्योंकि कोयले की चोरी की जानकारी उन्हें है लेकिन बालू की चोरी वो इसी झारखंड में देख रहे है. इधर जनसभा में आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. जबकि जनसभा में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी.





