JamshedpurJharkhand

Hijab Controversy: हिजाब विवाद की धमक झारखंड में भी, सोशल मीडिया पर आपत्त‍िजनक पोस्‍ट डालने वाला हिरासत में

Jamshedpur: कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद की धमक झारखंड में भी पहुंच चुकी है. गुरुवार को सूबे के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझगांव में एक मामला प्रकाश में आया जहां सोशल मीडिया पर हिजाब को लेकर की गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अचानक विवाद भड़क गया. देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया. हालांकि, पुलिस- प्रशासन की तत्परता से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्‍ट करनेवाले युवक को हिरासत कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
इधर,पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. सौंपे गये मांग पत्र के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद के सदस्‍यों ने शहर के सौहार्द्र को साजिश के तहत बिगड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने जिले के उपायुक्त से संवेदनशील मामलों में सहयोग की अपील की, ताकि शहर में अमन – चैन को बचाया जा सके.
रांची के डोरंडा कॉलेज कैंपस में भी नारेबाजी
उधर, झारखंड की राजधानी रांची स्थित डोरंडा कॉलेज में में भी गुरुवार को विद्यार्थियों ने नारेबाजी की. यहां दूसरे कॉलेजों से भी विद्यार्थी जुटे थे. सूचना के बाद डोरंडा थाने की पुलिस ने नारेबाजी कर रहे विद्यार्थ‍ियों को शांत कराया.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : पत्नी, दो बेटियों और ट्यूटर की हत्या मामले में फिलहाल एफएसएल रिपोर्ट आने की उम्मीद नहीं

Related Articles

Back to top button