
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हुए हमले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी ने शनिवार को रांची के आला अधिकारियों से घंटों पूछताछ की.
कचहरी स्थित कंट्रोल रूम में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव केके सोन तथा आइजी अखिलेश कुमार झा ने एसएसपी, डीसी, ट्रैफिक एसपी, कोतवाली एएसपी समेत कोतवाली थानेदार, सुखदेव नगर थानेदार से इस मामले में साढ़े तीन घंटे पूछताछ की.
इसे भी पढ़ें- अब “नेताजी” मुलायम सिंह यादव के संघर्ष की कहानी दिखेगी सिल्वर स्क्रीन पर, ट्रेलर हुआ लॉन्च
करीब 3.30 घंटे तक सभी का पक्ष लिया गया. स्थानीय लोगों और आम लोगों से भी बातचीत की गयी है. मौके पर मौजूद लोगों से भी घटनाक्रम का विवरण लिया गया. कमेटी की जांच जारी है. जल्द ही कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी.
तय समय सीमा के अंदर जांच पूरी हो जायेगी. मालूम हो कि बीते 4 जनवरी को ओरमांझी में एक युवती की सिरकटी लाश मिली थी. इसी घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार शाम 5.35 बजे मुख्यमंत्री का काफिला रोकने की कोशिश हुई.
इसमें काफिले के आगे चलनेवाली पायलट गाड़ी को रोक कर क्षतिग्रस्त कर दिया. रास्ता क्लियर कराने की कोशिश कर रहे सिपाहियों के साथ उनकी झड़प हुई. इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों की प्रदर्शनकारियों ने पिटाई कर दी. इस भगदड़ में कुछ निजी वाहनों को भी क्षति पहुंची थी. हंगामे के कारण मुख्यमंत्री को रूट बदल कर मुख्यमंत्री आवास जाना पड़ा था.
इसे भी पढ़ें- गुड न्यूज : इंतजार खत्म, 16 जनवरी से होगी देश में कोरोना से बचानेवाली वैक्सीन लगाने की शुरुआत




