JharkhandLead NewsRanchi

ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव ने चतरा जिला में किया कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण

Ranchi. ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव जीतेन्द्र कुमार देव द्वारा चतरा जिला के प्रतापपुर व हंटरगंज प्रखंड का निरीक्षण किया गया. इस दौरान पंचायत में मनरेगा के तहत, विभिन्न योजनाओं के अभिलेख एवं पंजियों का निरीक्षण किया गया.

इसके अलावे संयुक्त सचिव जीतेन्द्र कुमार देव ने पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को योजनाओं के अभिलेख में आवश्यक सुधार, मस्टर रॉल एवं अभिश्रव आदि का उचित तरीके से संधारण करने तथा सभी पंजियों को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया. साथ ही नियमित रूप से ससमय पंचायत भवन खोलने, सप्ताह में निर्धारित दिन को रोजगार दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया. आगे पंचायत अंतर्गत चल रही विभिन्न मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना योजना की समीक्षा की गई. साथ ही अभियान चला कर मनरेगा की अधिक से अधिक पुरानी योजनाओं को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया तथा दैनन्दिन लक्ष्य निर्धारित कर अधिक से अधिक अपूर्ण आवासों को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के क्रम में संयुक्त सचिव जीतेन्द्र कुमार देव द्वारा ग्राम पंचायत चकला, घौड़दौड़ में क्षेत्र भ्रमण कर मनरेगा के तहत चल रहे विभिन्न सिंचाई कूप निर्माण योजना, डोभा, योजना अमृत महोत्सव के अंतर्गत निर्मित सरोवर आदि योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थलीय /भौतिक निरीक्षण किया गया. साथ ही कनीय अभियंता को निर्देश दिया गया की तकनीकी रूप से उपयुक्त स्थल के चयन पश्चात ही योजना को प्रारंभ कराएं. आगे प्रधानमंत्री आवास योजना के विभिन्न लाभुकों से मिल कर आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा आवास पूर्ण नही करने वाले लाभुकों पर विभागीय निर्देश के आलोक में यथोचित कार्यवाई करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी, हंटरगंज को दिया गया.

इसे भी पढ़ें – रांची में 17 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, तैयारियों में प्रशासन

Related Articles

Back to top button