
Ranchi : जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन पर चीफ जस्टिस ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि जब लोग श्मशान पहुंचने लगते हैं क्या तब सरकार जागती है. हर काम के लिए झारखंड सरकार को कोर्ट निर्देश देगा तब काम होगा. पूरे झारखंड में जब ओमिक्रोन फैल जायेगा, तब जाकर जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन की खरीद होगी. जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन और राज्य में कोरोना को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने टिप्पणी की. सुनवाई चीफ जस्टिस रवि रंजन और एसएन प्रसाद की बेंच ने की. मामले में सरकार से जवाब मांगा गया है.
बता दें कि पिछले साल भी हाइकोर्ट ने जिनोम सिक्वेंसिंग मशीन को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी. साथ ही सरकार को आदेश दिया था कि राज्य को जिनोम सिक्वेसिंग मशीन खरीदनी चाहिए. हाइकोर्ट ने ओड़िशा मे सैंपल भेजे जाने पर नाराजगी व्यक्त की है.
इसे भी पढ़ें – सदर अस्पताल का ट्रॉली मैन निकला बाइक चोर, बाइक चोरी करते हुए पकड़ाया रंगे हाथ



