
Patna: कदमकुआं थाना क्षेत्र के गाजीपुर रोड नंबर एक स्थित मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई. आग से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद अग्निशमन की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा. मोबाइल टावर में किन कारणों से आग लगी है इसका फिलहाल पता नहीं लग सका है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड के 263 पंचायत समितियों के विकास में चार फीसदी ही राशि हुई खर्च




