
Ranchi : रथ मेला आयोजन से जुड़ी याचिका हाइकोर्ट ने स्वीकार ली है. मामले की सुनवाई 24 जून को होगी. सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रजंन और जस्टिस एसएन प्रसाद की बेंच में होगी. अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि रथ यात्रा मेला 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित किया जाना है. मामले में अधिवक्ता धीरज कुमार ने याचिका दायर की है. याचिका में बताया गया है कि राजधानी रांची में भगवान जगन्नाथ के एतिहासिक रथ मेला का आयोजन किया जाना चाहिए. याचिका में यह भी कहा गया है कि इस ऐतिहासिक मेले से हजारों लोगों का रोजगार जुड़ा है.
इसे भी पढ़ें:बालू की आपूर्ति बंद होने पर पूर्व सांसद अजय मारू ने जतायी चिंता, कहा- परियोजनाएं हो रही हैं प्रभावित
मामले में रांची उपायुक्त के आदेश को निरस्त करने की मांग की गयी है. जिसमें सीमित लोगों के साथ मेला आयोजन की बात की गयी थी.
दरअसल 2 जून को जगन्नाथपुर रथ मेले के आयोजन को लेकर रांची डीसी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई थी. इस बैठक में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया गया था, जिसके बाद मेले के आयोजन की अनुमति नहीं देने और दुकान भी नहीं लगाने का फैसला किया गया था. बैठक में कहा गया था कि रथ यात्रा सीमित संख्या के साथ निकाली जा सकेगी.
इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा मामले में गिरफ्तार नबाव चिश्ती ने जिला प्रशासन व इटेलिजेंस ब्यूरो को किया था सचेत, लोगों को उकसाया भी




