
Ranchi: बरियातू के बड़गांई स्थित 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी संजीत कुमार की जमानत याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई.पीएमएलए कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में कोर्ट 15 जुलाई को अपना फैसला सुनाएगा. 12 जून को संजीत कुमार ने याचिका दायर कर जमानत की गुहार लगाई थी. 9 मई को ईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. वह कोलकाता रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मी है. 8.86 एकड़ जमीन की फर्जीवाड़ा मामले में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.




