
Hazaribagh : हजारीबाग के इचाक में पुरन पनिया एक ऐसा गांव है, जहां मरीज हों या मृतक टांग कर ले जाना ग्रामीणों की मजबूरी है. यह डाड़ीघाघर पंचायत में स्थित ऐसा गांव है जहां पगडंडी के अलावा कोई रास्ता नहीं है. इस गांव में वाहन ले जाने की कोई सुविधा नहीं है.
इसे भी पढ़ें : धनबाद : छेड़खानी का विरोध करने पर पत्थरबाजी, मुखिया और सरपंच घायल, चार आरोपी हिरासत में
आजादी के 73 साल बाद पिछले वर्ष प्रशासनिक अमला ने वहां जनता दरबार लगाया था. तब से विकास की गतिविधियां वहां शुरू हुई हैं. हालांकि रविवार को इस गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से बालेश्वर हांसदा नामक ग्रामीण की मौत हो गई. वे गांव के रीढ़ माने जाते थे और समाज के बड़े सूत्रधार थे. उनके दो मासूम बच्चे हैं.
उनकी मौत की जानकारी समाजसेवी रमेश कुमार हेम्ब्रोम ने इचाक थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह को दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया. सड़क नहीं रहने के कारण बालेश्वर का शव चार किलोमीटर पहाड़ी पगडंडी होते दुली (चारपाई) पर ले जाया गया.
मौके पर वार्ड सदस्य गंगेश्वर प्रसाद मेहता, लालजी सोरेन, विजय मेहता, बाबू राम हांसदा, लालो मांझी, मृतक के पिता छोटू लाल मांझी, भाई रमेश मांझी, श्यामलाल मांझी, लक्ष्मण मेहता एवं अन्य महिला-पुरुष मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : बिरसा हरित ग्राम योजना: वृक्षारोपण के लिए गड्ढा भराई का काम स्लो, सचिव ने जतायी नाराजगी




