JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

दस साल पहले बनी ग्रामीण सड़कों की मरम्मत का ग्रामीण कार्य विभाग ने मांगा प्रस्ताव

Ranchi: ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम्य सड़क सुढृढ़ीकरण योजना के तहत राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में दस वर्ष पूर्व निर्मित वैसी सड़कों का चयन का निर्देश दिया है, जिसका मरम्मत किया जाना अति आवश्यक है. विभाग ने प्राथमिकता के तौर पर इन सड़कों का चयन मरम्मत के लिए करने का निर्देश सभी कार्य प्रमंडलों को दिया है. इन सड़कों के बन जाने के बाद विभाग क्रमश: 9,8,7, 6, 5 साल पूर्व निर्मित सड़कों के मेंटेंनेंस का काम करेगा. वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत तक यानी 31 मार्च तक करीब 1200 करोड़ रुपये सिर्फ मरम्मत के कार्य में खर्च किए जाना है, जिसके अंतर्गत अब तक एक हजार किमी रोड निर्माण का लक्ष्य रख कर स्वीकृति देने का काम किया गया है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड को आज मिलेगी राज्य के सबसे लंबे पुल की सौगात, जानें सीएम हेमंत सोरेन दुमका में किन सड़कों का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

विभाग ने विशेष रूप से प्रखंड मुख्यालय, थाना, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, रेलवे स्टेशन , बस डिपो, कॉलेज,हाट बाजार, मध्य विद्यालय, बैंक-पोस्ट ऑफिस इत्यादि से जुड़ी सड़कों को ठीक करने को प्राथमिकता से लिया है. बता दें कि लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत नहीं होने की वजह से सड़कें खराब हो गयी थी, अब इन्हें ठीक किया जा रहा है. लेकिन अब भी पाया जा रहा है कि कई सड़क छूटी है ऐसे में इसे भी दुरूस्त किया जायेगा. राज्य सरकार अपने फंड से इन सड़कों को ठीक करायेगी.

Related Articles

Back to top button