JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन पहुंची ईडी कार्यालय

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने लंबी पूछताछ करने के बाद जमीन घोटाले मामले में कल गिरफ्तार कर लिया था. हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ईडी ऑफिस पहुंची हैं. कल्पना सोरेन कल देर रात भी अपने बड़े बेटे के साथ ईडी ऑफिस आई थी. आपको बता कि निवर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी जमीन घोटाले मामले में हुई है. इसके पहले इडी के अधिकारियों ने जमीन घोटाले मामले में हेमंत सोरेन से बुधवार को आठ घंटे लगातार पूछताछ किया था.

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर हेमंत: जानें केंद्रीय मंत्री से लेकर सत्ताधारी दल कैसे चला रहे जुबानी तीर, कैसे जाहिर की जा रही भावनाएं

यह पूछताछ पिछले शनिवार 20 जनवरी को भी करीब 7 घंटे चली थी जिसके बाद इडी ने एक बार फिर से समन जारी कर पूछताछ करने के लिए बुलाया था. हालांकि हेमंत सोरेन की ओर से ईडी को एक ईमेल भेजा गया जिसमें बताया गया कि वह 31 जनवरी को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री आवास आ सकते हैं. जिसके बाद ईडी के अधिकारी पूछताछ के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था गिरफ्तारी के पूर्व हालांकि हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया था.

Related Articles

Back to top button