
Giridih: चुनाव नजदीक आते ही हेमंत सरकार के सहयोगी दल सरकार की उपलब्धियों को भुनाना शुरू कर दिया. गुरुवार को ही गिरिडीह कांग्रेस के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनायी. प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, प्रदेश सचिव ऋषिकेश मिश्रा, डॉक्टर समीर राज चौधरी, अमित सिन्हा, मदन विश्वकर्मा और राजेश तुरी भी शामिल हुए. इस दौरान जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में हेमंत सरकार ने जो कार्य किया, वो अब तक किसी सरकार में नहीं हुआ. 1500 पीजी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलना और जिला मुख्यालय से ग्रामीण इलाकों में दिव्यांगों के साथ वृद्धों के लिए मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को शुरू करना ये हेमंत सरकार की उपब्धियां रही. फिलहाल जिले में दो गाड़ियों का परिचालन हो रहा है. और इसका फायदा जनता उठा भी रही है. कहा कि 200 यूनिट बिजली फ्री करना भी हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में है. जबकि बुधवार को कैबिनेट के बैठक में कर्मचारियों को टीए और डीए देने की घोषणा किया जाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं. लिहाजा, हेमंत सरकार के इसी उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस अब अगले माह से प्रमंडलीय कार्यकता सम्मेलन शुरू करेगा. जिसमें पहला सम्मेलन जिले के धनवार में तो दूसरा जमुआ और उसके बाद बगोदर में होना है. हालाकि नाकामियों से जुड़े सवाल बिजली आपूर्ति में बड़े पैमाने पर आई गड़बड़ी और राज्य के सहायक पुलिस के हड़ताल के साथ मनरेगा कर्मियो के हड़ताल से जुड़े सवालों पर कांग्रेस नेताओ ने कई दलील देकर हेमंत सरकार के बचाव में दिखें, लेकिन सहायक पुलिस पर हुए लाठी चार्ज के मुद्दे पर कांग्रेस नेताओ के पास कोई जवाब था.




