JharkhandLead NewsRanchi

हेमंत सोरेन, बाबूलाल मंराडी जीते, कई प्रमुख चेहरों को मिली हार, रघुवर दास व ढुल्लू महतो ने बचाई प्रतिष्ठा

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव में जहां कई प्रमुख चेहरे जीत गए जबकि कई को हार का सामना करना पड़ा. हेमंत सोरेन सरकार के चार कैबिनेट मंत्री भी हार गए. चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रमुख नेताओं में बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, धनवार से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, गांडेय से कल्पना सोरेन, जामताड़ा से मंत्री इरफान अंसारी, मधुपुर से मंत्री हफीजुल हसन अंसारी, महगामा से मंत्री दीपिका पांडेय, घाटशिला से मंत्री रामदास सोरेन, चाईबासा से मंत्री दीपक बिरूआ, लोहरदगा से मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, रांची से सीपी सिंह. सरायकेला से पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, जमशेदपुर पश्चिमी से सरयू राय टुंडी से मथुरा महतो, कोडरमा से नीरा यादव, बरही से मनोज यादव आदि शामिल हैं. जबकि हारने वाले प्रमुख नेताओं में मंत्री मिथलेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, बैद्यानाथ राम, बेबी देवी, प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी, आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो, विरंची नारायण, अनंत ओझा, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, गिरिनाथ सिंह, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, अरुण उरांव, समीर उरांव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, लोबिन हेब्रम, सुनील सोरेन, गीता कोड़ा, सीता सोरेन आदि शामिल हैं.

रघुवर दास व ढुल्लू महतो ने बचाई प्रतिष्ठा, अर्जुन मुंडा की पत्नी हारीं

पूर्व मुख्यमंत्री व ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्वी से उम्मीदवार बनाया गया था. जबकि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के भाई शत्रुध्न महतो को बाघमारा से टिकट मिला था. टिकट दिए जाने पर काफी विवाद हुआ था. परिवारवाद का आरोप लगा था. लेकिन रघुवर दास की बहू व ढुल्लू महतो के भाई ने चुनाव जीत कर अपनी प्रतिष्ठा बचा ली. इसके साथ ही दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा भी बच गई. जबकि पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा व चंपाई सोरेने के बेटे बाबूलाल सोरेन चुनाव हार गए. सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी भी हार गईं.

Related Articles

Back to top button