
Ranchi : दारोगा स्व. रूपा तिर्की की पहली पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रातू टेंडर (रांची) स्थित रूपा तिर्की के आवास पर किया गया. इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की पूरी टीम ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उनके परिवार के जज्बे को सलाम किया. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि यह परिवार सरकार की धमकी व प्रलोभन से न डर कर बेटी के इंसाफ़ के लिए अड़ा रहा. अबुआ दिसुम अबुआ राज का नारा देनेवाली, जल- जंगल-जमीन और बेटियों की सुरक्षा का दावा करनेवाली हेमंत सरकार स्वयं इसकी लूट में है.
मुख्यमंत्री, मंत्री और उनके मातहत चलने वाले लोग अपने हिसाब से जल-जंगल-जमीन और खनिज संपदाओं को लूटने में लगे हैं. रूपा तिर्की जैसी जांबाज़ महिला थाना प्रभारी की सरकारी षड्यंत्र के तहत हत्या करा दी जाती है.
इसे भी पढ़ें:राहुल गांधी की याचिका पर 16 जून को होगी सुनवाई, ‘सभी मोदी चोर हैं’ कहने पर दर्ज है केस
बेटियों की रक्षा करने का दावा करनेवाली हेमंत सरकार ही नहीं, उनके किसी मंत्री या नेता ने एक शब्द नहीं बोला. यह सरकार अपने चहेतों को बचाने के लिए रूपा तिर्की जैसी दिलेर थाना प्रभारी की हत्या तक करा देती है.
परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्रवाई तक नहीं करती. इसके खिलाफ आवाज उठानेवाले परिजन, समाजसेवी, पत्रकार, समाज के अगुवा लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा दायर करके उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास करती है.
झारखंड की जनता यह सब जान चुकी है. इस सरकार ने जितने भी चुनावी वादे किए हैं, उसके उलट यह सरकार सिर्फ और सिर्फ झारखंड की जनता को लूटने में लगी है. श्रद्धांजलि सभा में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह, कार्यालय मंत्री बबीता सिंह, समेत अन्य भी शामिल थीं.




