
Giridih: हेमंत सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में गिरिडीह के जलसहियाओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को जलसहियाओं के सम्मेलन में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया. इस दौरान सम्मेलन में जिले भर की जलसहियाओं ने हिस्सा लिया. कर्मचारी नेता अशोक सिंह ने कहा कि हर माह हेमंत सरकार कैबिनेट की बैठकें ले रही है. और जलसहियाओं को लेकर बड़े-बड़े घोषणाएं हो रही है. लेकिन एक भी पूरा नहीं हो रहा है. क्योंकि पिछले 37 माह का मानेदय अब भी बकाया है. जबकि पूर्व में कैबिनेट के बैठक में जलसहियाओं को साड़ी और मोबाइल फोन देने का घोषणा हुआ था. वह पूरा नहीं हुआ, तो दुसरे कैबिनेट के बैठक में जलसहिया को बकाया मानदेय भुगतान के लिए करोड़ो का बजट पास किया गया. यही नही हेमंत सरकार ने पूरे राज्य भर में पोस्टर-बैनर लगाएं कि दीपावली और छठ में बकाया मानदेय का भुगतान किया जाएगा. लेकिन दोनों त्योहार गुजर गए, और फूटी कौड़ी का भुगतान नहीं हुआ. और दुसरी तरफ जलसहियाओं को जल जीवन मिशन से अलग कर दिया गया. जल जीवन मिशन को ठेकेदारी प्रथा से कराकर हेमंत सरकार ने जनविरोधी होने का परिचय दिया है. इधर सम्मेलन में कई जलसहियाएं मौजूद थी.
इसे भी पढ़ें: जमुई के व्यक्ति की गिरिडीह के गांडेय में गला रेत कर हत्या




