GiridihJharkhandTOP SLIDER

झारखंड में घुसपैठियों को शरण दे रही है हेमंत सरकार, हम उन्हें चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे: अमित शाह

हेमंत सोरेन सरकार में लगते हैं 'हिंदुओं और आदिवासियों, झारखंड छोड़ो' के नारे

Giridih: गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गिरिडीह के जमुआ विधानसभा के झारखंडी धाम के मुरखारी मैदान पहुंचे. उनके साथ असम सीएम हिमंता विश्वा सरमा, कृषि मंत्री और पूर्व सीएम शिवचरण सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, समेत पार्टी के बड़े नेता पहुंचे थे. झारखंड भाजपा के परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का मकसद सिर्फ एक ही है हेमंत सरकार द्वारा संरक्षित घुसपैठियों को चुन चुन कर बाहर निकालना. क्योंकि ये घुसपैठिए अब राज्य की आदिवासी बहनों को अपना शिकार बना रहे हैं और उनके जरिए अब राज्य के हालात खराब कर रहे है. और हाई कोर्ट ने केंद्रीय और राज्य गृह मंत्रालय को कड़े निर्देश भी दिए की जो करना है करे, लेकिन राज्य से घुसपैठिए को बाहर करने में सबसे बड़ा रोड़ा हेमंत सरकार ही बन रहे हैं.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की भाजपा की सरकार बनते ही यही घुसपैठिए किस बिल के दुबक जायेंगे, ये इन्हे नहीं पता. गृह मंत्री ने कहा की वो झारखंडधाम आए है तो गिरिडीह की जनता यकीन माने आने वाले दिनों में यही झारखंडधाम देश के मानचित्र में सबसे उपर होगा. भाजपा सरकार बनने के बाद कोई सोच नही सकता की झारखंड धाम का क्या कायाकल्प होना है. गृह मंत्री ने इस दौरान हेमंत सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और सीएम हेमंत पर तंज कश्ते हुए कहा की जिन्होंने एक बार में 30 और 300 करोड़ नही देखा है वो भाजपा की वेबसाइट पर जाएं. उन्हे हेमंत सरकार और उनके मंत्री आलमगीर आलम के कमाए हुए 300 करोड़ दिख जाएंगे.

इधर परिवर्तन यात्रा जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संबोधन की शुरुआत जय श्री राम से किया, और कहा की वो जेएमएम में एक संघर्षशील नेता के रूप में रहे हैं. लेकिन हेमंत सरकार अब अपने कुर्सी को पाने के लिए कांग्रेस के गोद में मूलवासी और आदिवासी के अस्तित्व से खेल रही है. कांग्रेस और हेमंत सरकार दोनो को रोकना जरूरी है. इधर जनसभा को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया. वही जनसभा के बाद गृह मंत्री और असम के सीएम ने झारखंडधाम में बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना किया. वही जनसभा में जमुआ विधायक केदार हाजरा, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सुरेश साहू समेत कई नेता मौजूद थे. वही जनसभा में 25 हजार से अधिक की भीड़ उमड़ी थी.

Related Articles

Back to top button