Koderma

झुमरीतिलैया की जयश्री का लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हुआ चयन

Koderma: कहते हैं कि जब सपने बड़े होते हैं तो मेहनत भी बड़ी होती है. जयश्री ने सपने देखे, मेहनत किया तो मुकाम भी मिला. लंदन में स्थित विश्व प्रसिद्ध लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्रवेश के लिए चयन हुआ है झुमरीतिलैया देवी मंडप रोड निवासी डॉ. अरुण मिश्रा एवं रीता मिश्रा की पुत्री जयश्री का. इस प्रवेश परीक्षा के लिए विश्व स्तर पर आयोजित प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता है. प्रत्येक वर्ष यहां प्रवेश के लिए दर्जनों देश के लोग प्रवेश के मानदंडों को पूरा करने में लगे रहते हैं. यहां प्रवेश पाना किसी सपने को हकीकत में बदलने से काम नहीं है. डॉ. अरुण मिश्रा ने बताया कि उनकी बेटी का चयन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में मास्टर्स इन पब्लिक पॉलिसी कोर्स के लिए हुआ है. इसके लिए वह पिछले दो वर्ष से प्रयासरत थी. इस विश्व प्रसिद्ध संस्था में प्रवेश पाने वाली वह झारखंड की एकमात्र छात्रा है. जयश्री ने वर्ष 2008 में बिशॉप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल से दसवीं करने के बाद 2010 में डीएवी कोडरमा से सेकंड डिस्ट्रिक्ट टॉपर के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वर्ष 2015 में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी रांची से एलएलबी, वर्ष 2020 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया से डिस्टिंक्शन के साथ एलएलएम की शिक्षा हासिल की. इसके बाद जयश्री ने प्रतिष्ठित कंपनी ईवाई, आईसीआईसीआई बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, सिटी बैंक, करकिनोस हेल्थ केयर में बतौर सीनियर लीगल एडवाइजर के रूप में कार्य किया. अब लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में चयन होने के बाद कई बड़ी कंपनियों ने जयश्री को जॉब ऑफर करना शुरू कर दिया है.

Related Articles

Back to top button