LateharNEWS

बालूमाथ से जुड़ी समस्याओं का निदान करने का निर्देश

Ranchi: लातेहार जिला परिषद की बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिता देवी ने बालूमाथ से जुड़े कई जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए. जिला प्रशासन के अधिकारियों को समस्याओं को अविलंब निदान करने का निर्देश दिया गया. बैठक लातेहार समाहरणालय आहूत की गई थी.

पिछली बैठक में बालूमाथ में कोल्ड स्टोरेज से संबंधित मामला उठाया गया था जिस में जानकारी दी गई थी कि बालूमाथ में तीन चालू कोल्ड स्टोरेज है जो कि बालूमाथ, धाधू और मारंगलोईया में स्थित है. लेकिन उसकी स्थिति ठीक नहीं है, जिसे ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया है.

कई जगहों से खराब चापाकल और खराब जल मीनार की सूचना प्राप्त थी इसकी सूची पीएचडी को उपलब्ध कराई गई है और निर्देशित किया गया है कि 15 दिनों के अंदर इसे ठीक कर दें. बालूमाथ के मुरपा मोड में 3 वर्षों पूर्व में लगाया गया जल मीनार 2 वर्षों से खराब है . इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही कई अन्य सड़कों एवं अन्य छोटी-छोटी समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया

Related Articles

Back to top button