Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

झारखंड हाईकोर्ट में 3 दिन फिजिकल और 2 दिन वर्चुअल मोड में होगी हियरिंग

 झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल ने जारी किया एसओपी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में 4 अक्तूबर से फिजिकल सुनवाई शुरू होने जा रही है.इसको लेकर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल ने शुक्रवार को एसओपी जारी कर दिया है. एसओपी के अनुसार हाईकोर्ट सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और गुरुवार)फिजिकल मोड और दो दिन(बुधवार और शुक्रवार) वर्चुअल मोड में चलेगा. इस दौरान कोविड के नियमों का पालन करना होगा. इसको लेकर कोर्ट ने सख्त आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें :पलामू : पलामू एक्सप्रेस से अलग हुई लिंक एक्सप्रेस, पलामू वासियों को मिली एक अतिरिक्त एक्सप्रेस ट्रेन

 सिविल कोर्ट चल रहे हैं फिजिकल मोड मे

मालूम हो कि 30 सितम्बर को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जेनरल की ओर से राज्य के सभी सिविल कोर्ट को फिजिकल करने का आदेश जारी किया था.फलस्वरूप, आज से राज्य के सभी सिविल कोर्ट फिजिकल मोड मे चलने लगे हैं. वहीं दूसरी ओर हाईकोर्ट में फिजिकल हियरिंग शुरू करने के लिए गुरुवार को हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की हाईकोर्ट कोर कमेटी ने बैठक के दौरान यह निर्णय लिया था.

इसे भी पढ़ें :Alarming :  अब कम होने लगी है भारत में लोगों की लंबाई, जानें क्या हैं इसके कारण

 

Related Articles

Back to top button