BiharJharkhandRanchi

लालू की सजा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई से जज ने खुद को किया अलग, दूसरी बेंच में भेजने का आदेश

Ranchi: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने की मांग वाली सीबीआइ की याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट के जज ने सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार जस्टिस एचसी मिश्रा ने सुनवाई से खुद को अलग किया है.चारा घोटाला मामले में सीबीआइ जज रहते हुए उन्होंने मामले की सुनवाई की थी. इसलिए इस मामले को दूसरी बेंच में भेजने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना टेस्ट कब कराये, जानें क्या है नयी स्टडी का दावा

CBI ने की थी सजा बढ़ाने की मांग

देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत से लालू प्रसाद, आरके राणा, बेक जूलियस, महेश प्रसाद, फूलचंद्र सिंह और सुबीर कुमार भट्टाचार्य को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गयी है.

वहीं, एकमात्र जगदीश शर्मा को सात साल की सजा दी है. सीबीआइ की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया है कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद सहित अन्य पर उच्चस्तरीय षडयंत्र का आरोप है, ऐसे में सजा भी समान होनी चाहिए. सीबीआइ ने इसी आधार पर सजा बढ़ाने की मांग की थी.

इसे भी पढ़ें- ICC के वार्षिक समारोह में बोले पीएम – मुसीबत की दवा मजबूती है, आत्मनिर्भर होने का भाव हर भारतीय में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button