JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में अब 11 मार्च को होगी सुनवाई

लालू को डोरंडा कोषागार मामले में 135 करोड़ रूपये अवैध निकासी मामले में दी गई है सजा

Ranchi : राजद अध्यक्ष और चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाइकोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 11 मार्च तय की. वहीं, मामले की सुनवाई जस्टिस अपरेश सिंह की कोर्ट में हुई.

जानकारी हो कि 21 फरवरी को लालू यादव को सीबीआइ की विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनायी थी. वहीं 60 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था. इसके खिलाफ लालू प्रसाद ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की. लालू को डोरंडा कोषागार मामले में 135 करोड़ रूपये अवैध निकासी मामले में सजा दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand विधानसभा सत्र: संवैधानिक आयोग और न्यायाधिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर नियुक्ति फिलहाल विचाराधीन

Related Articles

Back to top button