Chaibasa

मुठभेड़ में मारे गए भाकपा माओवादी एरिया कमांडर बुधराम का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

Chakradharpur: पुलिस मुठभेड में मारे गये भाकपा माओवादी नक्सली के एरिया कमांडर बुधराम मुंडा उर्फ सोमा का शव लेने से उसके परिजनों द्वारा इनकार कर दिया गया. इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र के बलियाडीह के जंगल में 23 मई को पुलिस व नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर बुधराम मुंडा उर्फ सोमा की गोली लगने से घटनास्थल पर मौत हो गयी थी. इसके बाद पुलिस ने बुधराम मुंडा की मृत्यु के पश्चात पोस्टमार्टम कराकर इसकी सूचना मृतक बुधराम मुंडा के सरायकेला-खरसावां जिला स्थित कुचाई थाना क्षेत्र रोलाहातु चारसुईक गांव में रहने वाले उसके परिजनों को दी.लेकिन चार दिनों बाद भी उसके परिजन शव लेने नहीं आये. जिसके बाद पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय द्वारा एक आदेश जारी कर मृतक बुधराम मुंडा का शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए बंदगांव के जनसेवक लाल सिंह भूमिज को प्रतिनियुक्त किया गया. जिसके बाद शुक्रवार रात चाईबासा के मुक्तिधाम मित्र परिषद् में अंतिम संस्कार कराया गया.

Related Articles

Back to top button